Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिक्षिका पर बदसलूकी का आरोप, अभिभावकों का हंगामा
  • हरिद्वार

शिक्षिका पर बदसलूकी का आरोप, अभिभावकों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 31/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। बीएचईएल के बाल विद्या मंदिर स्कूल में अभिभावकों ने हंगामा करते हुए एक शिक्षिका के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षिका बच्चों के साथ बदसलूकी करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग करती हैं। साथ ही बच्चों को टारगेट करते हुए उनके साथ असमानता का व्यवहार करती हैं। अभिभावकों ने स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता चौहान को शिक्षिका के खिलाफ शिकायत पत्र देते हुए बर्खास्तगी की मांग की। सोमवार को स्कूल में अभिभावकों के हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दिनों स्कूल प्रबंधन ने एक पत्र भेजा। पत्र में स्कूल द्वारा किसी भी छात्र पर कार्रवाई करने पर अभिभावकों के हस्तक्षेप न करने के लिए कहा गया। लेकिन स्कूल की एक महिला शिक्षक लगातार बच्चों को टॉर्चर करने का कार्य कर रही है। महिला शिक्षक प्रधानाचार्या के बुलाने पर अभिभावकों से वार्ता करने ऑफिस भी नहीं आई।
वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। मामले में शिक्षिका दोषी पाई जाती है तो कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इस दौरान मनीषा सैनी, नीता सागर, रश्मि, प्रियंका, मशरीब आदि अभिभावक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया नैनीताल बैंक का स्थापना दिवस
Next: पार्षदों ने निवर्तमान मेयर के आरोपों पर किया पलटवार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.