Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पार्षदों ने निवर्तमान मेयर के आरोपों पर किया पलटवार
  • हरिद्वार

पार्षदों ने निवर्तमान मेयर के आरोपों पर किया पलटवार

RNS INDIA NEWS 31/07/2023
rns featured image new

रुड़की। नगर निगम में वार-पलटवार जारी है। अब पार्षदों ने निवर्तमान मेयर पर निशाना साधा है। कहा कि वह रणछोड़कर बीच में ही चले गए। सिविल लाइंस में पत्रकार वार्ता में पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि राजनीति में हमेशा विपक्ष होता है। इसका सामना राजनीति में करना होता है। ऐसा कहना गलत है कि विपक्ष से परेशान होकर गौरव गोयल ने मेयर पद से इस्तीफा दिया। कहा कि उनके खिलाफ जांचें चल रही थी। दावा किया कि जिसमें भ्रष्टाचार की पुष्टि हो गई थी और उनके ऊपर कारवाई तय थी। एक अगस्त को मामले में अंतिम सुनवाई थी। बर्खास्तगी तय थी इससे पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। यह पूर्व नियोजित था। आपदा के समय जब मुख्यमंत्री से मंत्री तक लगातार लोगों के बीच थे। वहीं मेयर स्वयं को बचाने के प्रयासों में जुटे थे। उन्हें डर था कि कहीं उनके ऊपर चुनाव लड़ने पर छह साल का प्रतिबंध न लग जाए। पार्षदों ने कहा कि माहपौर छोटी सी छोटी चीज को सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हैं तो आपदा के समय की कोई फोटो, वीडियो उन्होंने अपलोड नहीं की। उन्होंने कहा कि पार्षदों ने उनका विरोध जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए किया। पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा को मेयर की कुर्सी पर बैठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेयर ने बोर्ड बैठक बुलाई थी। बैठक की उपस्थिति रजिस्टर में पार्षदों के हस्ताक्षर हो गए थे। लेकिन मेयर अपने कक्ष से बैठक में नहीं आए। पार्षदों की सहमति और बहुमत के साथ एक सदस्य के नाम को फाइनल किया और नियमानुसार उन्हें कुर्सी पर बैठाया। कुलदीप तोमर ने कहा कि गौरव गोयल पत्रकार वार्ता कर गलत आरोप लगा रहे हैं। संजीव तोमर ने कहा कि गौरव गोयल के पास साक्ष्य हैं तो सामने लाएं। धीरज पाल ने कहा कि मेयर चुने जाने के बाद उन्होंने रण बीच में छोड़ दिया। इस दौरान जेपी शर्मा, मांगेराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षिका पर बदसलूकी का आरोप, अभिभावकों का हंगामा
Next: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.