Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शिक्षा विभाग के कार्मिकों का कार्य बहिष्कार शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

शिक्षा विभाग के कार्मिकों का कार्य बहिष्कार शुरू

RNS INDIA NEWS 22/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल अफ़िसर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने शनिवार से अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति के बाद भी काउंसिलिंग पत्र जारी न होने के विरोध में बड़ी संख्या में कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। धरनारत कर्मचारियों ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक द्वारा प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदस्थापना संबंधी काउंसिलिंग पत्र जारी न होने से कर्मचारियों में गहरा रोष है। इसी मुद्दे पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य साबर सिंह रौथाण शिक्षा निदेशालय देहरादून परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके समर्थन में रुद्रपुर में भी आंदोलन तेज हो गया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि काउंसिलिंग पत्र जारी होने तक जिला शिक्षा मुख्यालय पर धरना जारी रहेगा। धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भंडारी, प्रांतीय सम्प्रेक्षण अर्जुन जौहरी, प्रशासनिक अधिकारी पंकज कुमार रौतेला, मनोज कुमार भट्ट, रविंद्र पांडे, प्रधान सहायक क्षितिज मोहन तिवारी, मनमोहन चंद्र पपनै, हिमांशु कुमार लोहनी, कनिष्ठ सहायक शीत बसंत शर्मा, सौरव सिंह, नरेन्द्र कुमार पाठक, जेएस पटवाल समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्कृत अकादमी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next: धारदार हथियार से युवक का गला काटकर आरोपी फरार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.