Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक समान शिक्षा व्यवस्था: पांडेय
  • टिहरी

प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक समान शिक्षा व्यवस्था: पांडेय

RNS INDIA NEWS 03/07/2021
default featured image

टिहरी। सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां पर सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में एक तरह की शिक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिससे सभी वर्गों के छात्रों को अच्छी तरह की शिक्षा मिल सकें। शिक्षा मंत्री प्रतापनगर के लंबगांव में अटल आदर्श उत्कृष्ट विद्यालय के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे। शुक्रवार को लंबगांव पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने राजकीय इंटर कालेज लंबगांव के अटल आदर्श उत्कृष्ट विद्यालय के उदघाटन किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अंग्रेजी भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। जिससे छात्रों के भविष्य को संवारा जा सकें। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को आपस में संवाद के जरिए छात्र हित को लेकर संवाद बनानें पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान विकास का बीस प्रतिशत धनराशि भी जनता के पास नहीं पहुंच पा रही थी। लेकिन आज शत प्रतिशत धनराशि सीधे जनता को मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसी महामारी बीमारी से निपटने में सफलता हासिल की है, जिसका गुणगान विदेशों में किया जा रहा है। कोरोना के चलते और विद्यालय बंद करने पड़े। लेकिन अब समय आ गया है कि बच्चों के भविष्य संवारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौरा देवी ने पेड़ों की रक्षा के लिए जीवन भर प्रयास किया है जिसका फायदा लोगों को अभी भी मिल रहा है। आगे भी पर्यावरण को सुरक्षित रखाने के लिए सभी लोगों को आगे आने पर जोर दिया। विधायक विजय सिंह पवार ने क्षेत्र के दूरदराज गांव के विद्यालयों की समस्या गिनाने के साथ ही इंटर कॉलेज थौलधार माजफ के प्रांतीयकरण करने की पुरजोर से मांग उठाई। जिस पर शिक्षा मंत्री ने द्वितीय चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्वीकृत करने की घोषणा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मुरारी सिंह रागड, जयेंद्र सेमवाल त्रिलोक सिंह रावत, विजय सिंह रावत, सुनीता देवी, रमेश रावत, परमवीर सिंह पंवार, ममता पवार,भान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं शिक्षा मंत्री ने श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में अटल आदर्श उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण करते हुए पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया। इस मौके पर विधायक धन सिंह नेगी, राज्य मंत्री संजय नेगी, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी, प्रमुख ब्लॉक शिवानी बिष्ट, सीईओ एसपी सेमवाल, नगर अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, जगदंबा बेलवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब ड्रोन का इस्तेमाल नहीं होगा आसान
Next: अगर मंत्री सही नहीं तो पीएम ही लेंगे एक्शन: सुप्रीम कोर्ट

Related Post

default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • टिहरी

छह साल के लिए गर्भगृह में विराजमान हुई मां ज्वाल्पा

RNS INDIA NEWS 24/01/2026 0
default featured image
  • टिहरी

वसंत पंचमी के पर्व पर सभी ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.