Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब ड्रोन का इस्तेमाल नहीं होगा आसान
  • राष्ट्रीय

अब ड्रोन का इस्तेमाल नहीं होगा आसान

RNS INDIA NEWS 03/07/2021
rns featured image new

जम्मू हमले के बाद नए नियम बना रही सरकार

नई दिल्ली (आरएनएस)। बीते 27 जून को जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत में ड्रोन के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए नए नियम तैयार करने की प्रक्रिया में है। सार्वजनिक परामर्श के लिए नियमों का नया सेट 15 अगस्त के आसपास प्रकाशित होने की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ये नियम मौजूदा मानव रहित विमान प्रणाली नियमों को अपडेट कर तैयार किया जा रहा है, जिन्हें इस साल की शुरुआत में ड्रोन के उपयोग को रेगुटेल करने के लिए जारी किया गया था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, नए नियमों से मेड इन इंडिया एंटी-ड्रोन समाधानों का पता लगाने की उम्मीद है। ये 27 जून को जम्मू में विस्फोटों को अंजाम देने वाले और बाद में क्षेत्र में देखे गए ड्रोन का पता लगाएंगे और प्रभावी ढंग से उन्हें बेअसर कर देंगे। ये संशोधित नियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पेश किए गए थे, जब उन्होंने 29 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से अपने आवास पर मुलाकात की थी और जम्मू में स्थिति और सामान्य सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था।  सूत्रों के मुताबिक नए नियम कमोबेश तैयार हैं लेकिन अभी कुछ काम होना बाकी है। नए नियमों के प्रकाशन की अनुमानित समय सीमा 15 अगस्त है। 27 जून को, जम्मू वायु सेना स्टेशन पर दो आईईडी बम गिराने के लिए कम-उड़ान वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। यह संभवत: देश में किसी रक्षा प्रतिष्ठान पर पहला ड्रोन हमला था। विस्फोटों ने रात में स्टेशन के उच्च सुरक्षा तकनीकी क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। आपको बता दें कि इस हमले में भारतीय वायु सेना के दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कांंग्रेस ने की ज्वालापुर के भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की मांग, फूंका विधायक का पुतला
Next: प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक समान शिक्षा व्यवस्था: पांडेय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.