Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विशेषज्ञों ने पहाड़ों में हुई बारिश को फसलों के लिए संजीवनी बताया
  • टिहरी

विशेषज्ञों ने पहाड़ों में हुई बारिश को फसलों के लिए संजीवनी बताया

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। पर्वतीय क्षेत्र में इन दिनों हो रही बारिश किसानों और पर्यावरण के लिए राहत लेकर आई है। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा जबकि बीते शुक्रवार को दिनभर झमाझम बारिश हुई। इस बारिश को गेहूं, सरसो, जौ, मसूर, मटर की फसलों और फलदार पेड़ों के लिए काफी लाभदायक माना जा रहा है। टिहरी जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है। इसके अलावा सरसों, जौ, मसूर और मटर की फसल भी बड़े पैमाने पर उगाई जाती है। चंबा-मसूरी फल पट्टी, प्रतापनगर क्षेत्र में सेब, नाशपाती और आडू का उत्पादन किया जाता है। अब तक हुई बारिश से उक्त फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है बल्कि यह फसलों के विकास के लिए सहायक साबित हो रही है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि प्रारंभिक सर्वे के अनुसार बारिश से जिले में गेहूं और सरसों की फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अभी गेहूं की बाली पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। ऐसे में यह बारिश फसलों के विकास को बढ़ाने में मददगार होगी। पर्वतीय क्षेत्रों में आमतौर पर अप्रैल के अंत तक गेहूं की फसल तैयार होती है। पर्यावरणविद् और प्रगतिशील किसान विजय जड़धारी का कहना है कि यह बारिश फसलों और फलदार पेड़ों के लिए अत्यंत उपयोगी है। साथ ही यह जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने में सहायक होगी। जिन क्षेत्रों में जल स्रोत कमजोर हो रहे थे वहां भी यह बारिश रिचार्ज का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले आठ से 10 दिनों तक जंगलों में नमी बनी रहेगी जिससे वनाग्नि की आशंका कम होगी। जल स्रोतों का जलस्तर भी स्थिर रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क न होने से परेशान विकोल गांव के ग्रामीण, चक्का जाम की चेतावनी
Next: सौंग बांध से आंशिक प्रभावितों को आवासीय भूखंड जल्द दे प्रशासन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.