Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 15.74 करोड़ से बनेगा नगर निगम का नया भवन
  • ऊधम सिंह नगर

15.74 करोड़ से बनेगा नगर निगम का नया भवन

RNS INDIA NEWS 22/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नगर निगम रुद्रपुर के पुराने जर्जर भवन को हटाकर अब आधुनिक बहुमंजिला हाईटेक कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 15.74 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया गया है, जिसमें रुद्रपुर नगर निगम को भी लाभ मिला है। निगम के कई विभाग अब तक पुराने भवन में संचालित हो रहे थे, जिसे देखते हुए नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। नए भवन का निर्माण 15.74 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें तीन मंजिलें और आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें स्टिल्ट पार्किंग, रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, टैक्स कलेक्शन काउंटर और स्टोर रूम शामिल हैं। ग्राउंड और प्रथम तल पर नगर निगम कार्यालय होंगे, जबकि द्वितीय तल और टैरेस पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए स्थान होगा। भवन का डिजाइन उत्तराखंड की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किया गया है और पूरी इमारत भूकंपरोधी तकनीक से निर्मित होगी। नए भवन से नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सौतेले पिता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: सर्जन पति पर ईएनटी डाक्टर ने लगाया गला घोंटने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.