Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अयोध्या से लौटे आंदोलनकारियों ने साझा किए अनुभव
  • अल्मोड़ा

अयोध्या से लौटे आंदोलनकारियों ने साझा किए अनुभव

RNS INDIA NEWS 22/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। नव संवत्सर के अवसर पर अयोध्या में राष्ट्रपति द्वारा श्री राम दरबार एवं श्री राम यंत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यहां पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान वक्ताओं ने अयोध्या में हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। पत्रकार वार्ता में राजीव गुरुरानी ने कहा कि अयोध्या में दो वर्ष पूर्व राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री द्वारा श्री रामलला की मूर्ति का उद्घाटन किया गया था, जबकि अब मंदिर के शेष निर्माण कार्य पूर्ण होने पर राष्ट्रपति द्वारा श्री राम दरबार एवं श्री राम यंत्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि लगभग 35 वर्ष पूर्व कारसेवा के दौरान उन्होंने बाबरी ढांचे में रामलला के दर्शन किए थे। उस समय उन्होंने अपने जीवनकाल में भव्य मंदिर निर्माण देखने की कल्पना नहीं की थी, लेकिन आज यह संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर संदेह जताने वालों को अब जवाब मिल गया है। सोमनाथ मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा उद्घाटन किया गया था। इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, देवेश बिष्ट और विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री वेद प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकेटीसी अध्यक्ष पर आपत्तिजनक पोस्ट, पोर्टल संचालक पर मुकदमा दर्ज
Next: ट्रांसजेंडर संशोधन बिल का दून में किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.