Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रांसजेंडर संशोधन बिल का दून में किया विरोध
  • देहरादून

ट्रांसजेंडर संशोधन बिल का दून में किया विरोध

RNS INDIA NEWS 22/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। संसद में हाल ही में पेश किए गए ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन बिल 2026 के खिलाफ दून में भी ट्रांसजेंडर समुदाय और उनके समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को तिब्बती मार्केट के पास स्थित रेस्त्रां में ट्रांसजेंडर समुदाय और सहयोगी संस्थाओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इस बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की। समुदाय का कहना है कि यह बिल बिना उनकी राय लिए लाया गया है और यह उनके वर्षों के संघर्ष से मिले अधिकारों को छीनने वाला है। प्रेसवार्ता में ओशिन, मीरा और नैना आदि ने समुदाय का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 13 मार्च 2026 को लोकसभा में यह बिल पेश किया था। जिसे 23 मार्च को संसद में चर्चा के लिए लाया जाना है। समुदाय ने इसे गरिमा, निजता और पहचान के अस्तित्व पर खतरा बताते हुए चेतावनी दी कि यदि इसे अधिनियम बनने से नहीं रोका गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वक्ताओं ने कहा कि यह संशोधन बिल 2014 के सुप्रीम कोर्ट के नालसा जजमेंट का सीधा उल्लंघन है। जो स्व-अनुभूत जेंडर पहचान का अधिकार देता है। नए बिल में जेंडर पहचान की मान्यता का अधिकार व्यक्ति से छीनकर सरकार से नियुक्त मेडिकल बोर्ड को दे दिया गया है। इससे ट्रांसजेंडर की परिभाषा केवल जैविक आधार तक सीमित हो जाएगी। कहा कि बिल केवल कुछ सांस्कृतिक समुदायों (जैसे हिजड़ा, किन्नर, अरावानी) तक पहचान को सीमित करता है, जिससे ट्रांस पुरुष, ट्रांस महिला और नॉन-बाइनरी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित हो जाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय की इन मांगों का डॉ. स्मृति गुप्ता ने भी पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने नए बिल की खामियों को उजागर करते हुए कहा कि एक व्यक्ति अंदर से कैसा महसूस करता है, यह सबसे ज्यादा अहम है। केवल शारीरिक अंगों के आधार पर आप किसी भी व्यक्ति को एक तय बॉक्स में फिट नहीं कर सकते हैं। मिसफिट ट्रांसजेंडर यूथ फाउंडेशन से शमन गुप्ता और वॉयस ऑफ वॉरियर फाउंडेशन से ओशिन सरकार ने एक सुर में सरकार से बिल को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अयोध्या से लौटे आंदोलनकारियों ने साझा किए अनुभव
Next: सौतेले पिता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.