Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • शिकारी जॉय हुकिल गुलदार पकड़ने गाँव पहुंचे
  • रुद्रप्रयाग

शिकारी जॉय हुकिल गुलदार पकड़ने गाँव पहुंचे

RNS INDIA NEWS 20/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील के बष्टा गांव में वन विभाग द्वारा अब प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल को गुलदार पकड़ने के लिए बुला लिया गया है। बुधवार से शिकारी द्वारा गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए यहां के जंगली माहौल का अध्ययन किया गया। साथ ही हमले करने वाले गुलदार को ही पकड़ने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है।
बताते चलें कि 13 जुलाई को बष्टा गांव में गुलदार द्वारा आठ वर्षीय बच्चे को निवाला बना दिया था जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद यहां पूर्व में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने क लिए संवेदनशील स्थानों पर पिंजरा भी लगाया गया था किंतु कामयाबी नहीं मिली। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल और यूकेडी के मोहित डिमरी के साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा के लिए गुलदार को पकड़ने की मांग की। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वन विभाग द्वारा अब गुलदार को बेहोश कर पकड़ने के लिए प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल को बुला लिया है। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि क्षेत्र में घना जंगल है और यहां कई गुलदार हैं। ऐसे में प्रसिद्ध जॉय हुकिल के लिए भी गुलदार को पकड़ना बड़ी चुनौती है। बुधवार को शिकारी जॉय हुकिल ने वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र की रेकी की। यहां अन्य गुलदारों के होने की संभवनाएं देखी। साथ ही अपने ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सुरक्षित ठिकानों की भी तलाश की जहां से वह अपने मिशन को आगे बढ़ा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समस्याओं का तय समय पर निस्तारण प्राथमिकता: टिहरी डीएम
Next: छात्रों के दबाव पर विवि ने बढ़ाई स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के फार्म भरने की तिथि

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.