Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्रों के दबाव पर विवि ने बढ़ाई स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के फार्म भरने की तिथि
  • पौड़ी

छात्रों के दबाव पर विवि ने बढ़ाई स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के फार्म भरने की तिथि

RNS INDIA NEWS 20/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्रों की तीन मांगों को लेकर मंगलवार को छात्रों ने रात 12 बजे के बाद तक भी परीक्षा नियंत्रक को घेरे रखा। मौके पर डीएसडब्ल्यू और मुख्य नियंता के पहुंचने के बाद लिखित आश्वासन मिलने पर ही छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से बाहर जाने को तैयार हुए। इस दौरान छात्रों व परीक्षा नियंत्रक के बीच कई बार तीखी नोक-झोंक हुई। मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, डीएसडब्ल्यू प्रो. एमएस नेगी व परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने छात्रों को समय पर असाइनमेंट जमा करने के बावजूद आई अनुपस्थित को हटाकर रिजल्ट में सुधार किए जाने व कोरोना महामारी के दौरान परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करने से वंचित रह गए छात्रों से विलंब शुल्क लेकर रिजल्ट घोषित कराए जाने की मांग पर कमेटी के गठन व स्नातक यूजी के छात्रों के परीक्षा आवेदन फार्म की तिथि बढाने पर देर रात लिखित आश्वासन दिया। इसी के तहत बुधवार को विवि के सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार की ओर से सत्र 2021-22 के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक पेपर परीक्षाओं के आवेदन फार्म भरने की तिथि विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ 21 जुलाई से 22 जुलाई तक विस्तारित किए जाने का आदेश जारी किया गया। लेकिन अन्य दो मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी व डीएसडब्ल्यू प्रो. एमएस नेगी, मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी से मुलाकात की। कहा विवि व संबंधित विभागों की गलतियों के कारण असाइनमेंट जमा करने के बावजूद कई छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है। जिससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। छात्रों ने कहा कि उक्त मांग पर भी बुधवार को अधिकारियों ने उचित आश्वासन दिया है। इस मौके पर आयुष मियां, अंकित रावत, गौरव मोहन सिंह नेगी, अमन पंत, सम्राट राणा, सूरज नेगी, सुधांशु थपलियाल, सौरभ चंद्र सानू, प्रदीप रावत, आशु पंत, रॉबिन बिष्ट, कैवल्य जखमोला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिकारी जॉय हुकिल गुलदार पकड़ने गाँव पहुंचे
Next: हरियाली दिवस के अवसर पर विधायक ने मृग विहार में किया वृक्षारोपण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.