Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दोस्त दोस्त ना रहा: शादी में नहीं ले गया दूल्हा दोस्त तो भेज दिया 50 लाख मानहानि का नोटिस
  • हरिद्वार

दोस्त दोस्त ना रहा: शादी में नहीं ले गया दूल्हा दोस्त तो भेज दिया 50 लाख मानहानि का नोटिस

RNS INDIA NEWS 24/06/2022
rns featured image new

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दोस्त को लंबे समय से अपने दोस्त की शादी का इंतजार था और दोस्ती के खातिर उसने अपने दोस्त के शादी के कार्ड भी बांटे लेकिन शादी के दिन दूल्हा, दोस्त और उसके साथियों को छोड़कर बारात लेकर चला गया। जब दोस्त ने दूल्हे को फोन किया तो दूल्हे ने उसे वापस घर चले जाने को कहा इस बात से आहत हुए दोस्त ने दूल्हे पर पचास लाख रूपये का मानहानि का दावा ठोका है। जब शादी का दिन आया तो दूल्‍हा उन्‍हें छोडक़र बारात समय से पहले ही ले गया। जब उसने दूल्‍हे को फोन किया तो दूल्‍हे ने वापस चले जाने की बात कहकर फोन काट दिया। ऐसे में युवक बड़ा आहत हुआ। उसने दूल्‍हे पर मानहानि का दावा ठोक दिया। दोस्त ने अधिवक्ता के माध्यम से दूल्हे को नोटिस भेजकर तीन दिन में माफी मांगने और हर्जाने में 50 लाख रुपए देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद कि आराध्या कॉलोनी निवासी रवि की शादी 23 जून को थी, धामपुर बारात जानी थी। वहीं कनखल देव नगर के रहने वाले चंद्रशेखर और रवि दोनों बहुत ही गहरे दोस्त है। रवि ने दोस्त चंद्रशेखर को अपने जानने वाले लोगों की एक लिस्ट बना कर दी और शादी के कार्ड बांटने को कहा। साथ ही रवि ने दोस्त को बताया कि शादी 23 जून की शाम 5:00 बजे धामपुर जिला बिजनौर के लिए घर से रवाना होगी जो कि शादी के कार्ड में भी लिखा था। दोस्त के कहे मुताबिक चंद्रशेखर ने सभी लोगों को कार्ड बांटे और रवि के आग्रह पर कि 23 जून को उसकी बारात में चलना है और 5:00 बजे बारात जानी है शादी के दिन 4:50 पर चंद्रशेखर और उनके द्वारा दिए गए कार्ड के आमंत्रण में आए सभी लोग रवि के यहां पहुंच गए, लेकिन वहां जाकर पता चला कि बारात तो पहले ही जा चुकी है।

चंद्रशेखर ने दूल्हे से फोन पर भी बात की तो उसने अपनी गलती मानने के बजाय कहा कि अब वापस चले जाओ। वहीं मौके पर खड़े साथी बारातियों ने शादी के कार्ड बांटने वाले दोस्त को खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद दोस्त ने अपने अधिवक्ता अरुण भदौरिया के माध्यम से दूल्हे को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर माफी मांगने और हर्जाने के तौर पर 50 लाख रुपए देने की मांग की है। ऐसा ना होने पर कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बनियावाला में शुरू हुआ ट्यूबवेल का काम
Next: अल्मोड़ा: जनपद में बढ़ती नशाखोरी पर नियंत्रण एवं अफीम, भांग की अवैध खेती को रोके जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.