Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा प्लांट में कूड़ा डंप करने पर रोक लगाने की मांग
  • देहरादून

शीशमबाड़ा प्लांट में कूड़ा डंप करने पर रोक लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से निकल रही दुर्गंध और गंदे पानी से परेशान स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्लांट में कूड़ा डंप करने पर रोक लगाने की मांग की है। पछुवादून संघर्ष समिति के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में स्थानीय जनता कई आरोप प्लांट का रखरखाव करने वाली कंपनी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर लगाए हैं। ज्ञापन में बताया कि नगर निगम के महापौर, सहसपुर विधायक समेत शासन-प्रशासन स्वीकार कर रहा है कि शीशमबाड़ा में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं बल्कि सिर्फ डंपिंग यार्ड है। बावजूद इस प्लांट को अव्यवस्था के साथ संचालित करते हुए देहरादून शहर समेत पछुवादून के कई कस्बों का कूड़ा डालकर स्थानीय जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बताया इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ ही कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध भी बढ़ गई है। कूड़े से रिसने वाला गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। बताया कि नगर निगम प्रशासन और सरकार ने देहरादून शहर के कूड़े को डंप करने के लिए सेलाकुई और आसपास के क्षेत्र में रहने वाली करीब 50 हजार की आबादी के जीवन को संकट में डाल दिया है। प्लांट से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही कई शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध से छात्रों के भी बीमार होने का खतरा बना हुआ है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद प्लांट में लगातार कूड़ा डंप किया जा रहा है। जनता के आंदोलनों पर सरकार के मौन साधे रहने से जाहिर है कि प्रदेश सरकार जनता की जिंदगी के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, सचिव राज गंगसारी, कै. फूल सिंह, विमला देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता विद्युत सब स्टेशन में लगने लगी नई ब्रेकर मशीनें
Next: प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को पौधरोपण करें: रेखा आर्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.