Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब के अधिक दाम मांगने पर ग्राहकों ने काटा हंगामा
  • देहरादून

शराब के अधिक दाम मांगने पर ग्राहकों ने काटा हंगामा

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। मुख्य बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचे जाने को लेकर ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान ग्राहकों ने दुकान के सेल्समैन पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही शराब बेचने वाले सेल्समैन को भी निर्धारित दाम शराब बेचने की हिदायत दी।
कल शाम आठ बजे मुख्य बाजार स्थित शराब की दुकान पर कुछ स्थानीय लोग शराब खरीदने पहुंचे। आरोप है कि सेल्समैन ने उनसे निर्धारित मूल्य से पचास रुपये अधिक लिए, जिससे ग्राहक भड़क गए और उनमें नोकझोंक होने लगी। दुकान में हंगामा होता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से भी कई लोगों ने शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से बीस से पचास रुपये अधिक दाम पर शराब बेचे जाने की बात कही। हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि सेल्समैन अवैध वसूली कर रहे हैं। निर्धारित दाम पर शराब मांगे जाने पर उन्हें दूसरी दुकान से शराब लेने को कहा जाता है। इसकी शिकायत कई बार आबकारी विभाग और तहसील प्रशासन से भी की जा चुकी है, बावजूद शराब निर्धारित दाम से अधिक मूल्य पर बेची जा रही है। उग्र होती भीड़ ने शराब ही दुकान के लोहे के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश शुरू की। हंगाम ज्यादा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों शांत कराकर उन्हें तितर बितर किया। उधर, एसएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि हंगामेे के दौरान किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है। दोनों पक्षों में से किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में प्रियंका गांधी की हिरासत जारी, मोदी को किया ट्वीट
Next: फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.