Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शादी में कार की मांग कर सगाई तोड़ी
  • हरिद्वार

शादी में कार की मांग कर सगाई तोड़ी

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। युवती पक्ष ने काफी मनाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

नारसन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जनवरी को उसकी बहन की सगाई बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव शहीदवाला ग्रांट निवासी एक युवक के साथ धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी की तारीख भी तय कर दी गई थी। फरवरी पहले सप्ताह में शादी होना तय किया गया। तहरीर में कहा गया कि सगाई में लाखों के जेवर, बाइक, कपड़े, अन्य सामान और नकदी उपहार स्वरूप अपनी बहन के होने वाले ससुरालियों को दी गई। पीड़ित का कहना है कि शादी के दो दिन पूर्व उसकी बहन के पास उसके होने वाले पति का फोन आया। उसने धमकी देते हुए कहा कि बाइक से उसका काम नहीं चलेगा। इसलिए यदि उससे शादी करनी है तो कार देनी होगी। बहन ने परिजनों को बताया। उन्होंने आरोपियों समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों पंकज पाल सिंह, अतर, मोनिका, मीरा , संसारवती, बबीता, इंद्रजीत, विकास कुमार, वेद प्रकाश, अमरीश व अन्य अज्ञात निवासी ग्राम शहीदवाला ग्रांट थाना बुग्गावाला के खिलाफ दहेज अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के ट्रक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: सुसाइड नोट में लिखा, अपनी मर्जी से कर रहा हूं खुदकुशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.