Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • सेक्स पॉवर बढ़ाने अरब देशों में गिद्धों की डिमांड, इसलिए होती तस्करी
  • मध्य प्रदेश

सेक्स पॉवर बढ़ाने अरब देशों में गिद्धों की डिमांड, इसलिए होती तस्करी

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)। इंदौर और आसपास पाए जाने वाले सफेद गिद्धों को गुजरात के रास्ते दुर्ब तक तस्करी कर भेजा जा रहा है। इनका यूज सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवाओं में होता है। खाड़ी देशों में इन गिद्धों की डिमांड ज्यादा है। अरब देशों में लोग इन्हें पालते हैं। गिद्धों से जुड़ी स्पोटर््स एक्टिविटीज भी वहां होती हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा तस्करों से पूछताछ में हुआ है। खंडवा रेलवे स्टेशन पर 19 जनवरी को फरीद शेख को सात गिद्धों के साथ पकड़ा था। उन्नाव (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला फरीद स्टेट टाइगर टास्क फोर्स (एसटीएसएफ) की हिरासत में है। पूछताछ में उसने गुजरात के रहने वाले तीन और तस्करों के नाम बताए। फरीद की निशानदेही और नेशनल जांच एजेंसियों के इनपुट के बाद एसटीएसएफ ने गुजरात के जामनगर स्थित सिक्का बंदरगाह से तीनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। एसटीएसएफ के इंदौर रेंजर धर्मवीर सिंह सोलंकी की टीम आरोपी हुसैन, मोम्मद और गुजरात के जामनगर स्थित सिक्का बंदरगाह पर काम करते हंै। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से उनका दो दिनों की रिमांड मिली है। आरोपी मीट के बीच गिद्धों को छिपाकर बंदरगाह तक भेज देते थे। यहां से दलाल इनकी डिलीवरी लेकर आगे भेज देते थे। इन गिद्धों को समुद्र के रास्ते खाड़ी के देशों में भेज दिया जाता है। एसटीएसएफ इस नेटवर्क को भी खंगालने में लगा है। तस्कर फरीद के पकड़े जाने से पहले बड़े पैमाने पर समुद्र के रास्ते गिद्धों की तस्करी का इनपुट एजेंसियों को मिल रहा था। गुजरात से पकड़े गए तीनों तस्करों के बारे में नेशनल एजेंसियों से ही इनपुट मिला था। गिद्ध सेक्स पावर बढ़ाने की दवाएं बनाने के काम आते हैं। खाड़ी देशों में इन दवाओं की अधिक मांग होने के चलते वहां तस्करी की जाती है। दुबई और खाड़ी देशों में गिद्धों को पालने का शौक है। भारत में गिद्धों का उपयेाग जादू-टोने में किया जाता है। इंदौर में गिद्धों की संख्या के सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पांच साल पहले गिद्धों के एकमात्र स्थान देवगुराडिय़ा पहाड़ी पर इनकी संख्या 83 थी, जो अब घटकर केवल 12 ही रह गई है। मध्यप्रदेश में गिद्धों की सात प्रजाति पाई जाती है। सफेद गिद्ध की डिमांड मार्केट में ज्यादा है। इसलिए इनकी संख्या लगातार कम हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेल्सगर्ल को बातों में उलझाकर ढाई लाख रुपए के कंगन चुराए
Next: रोहतांग और बारालाचा दर्रा में हल्की बर्फबारी, शिमला में खिली धूप

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.