Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अच्छी खबर : सेलाकुई में हजारों कर्मचारियों को मार्च के बाद मिलना शुरू हो जाएगा इलाज
  • देहरादून

अच्छी खबर : सेलाकुई में हजारों कर्मचारियों को मार्च के बाद मिलना शुरू हो जाएगा इलाज

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

देहरादून। ईएसआईसी के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अफसरों ने जानकारी दी कि सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में बन रही पांच डॉक्टरों की डिस्पेंसरी और ब्रांच ऑफिस के निर्माण का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा, इसका लाभ हजारों कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को मिलेगा। वहीं पहाड़ में सात जिलों में ईएसआईसी को लागू की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही योजना को लागू कर दिया जाएगा। उधर, ईएसआईसी के अनुबंधित अस्पतालों में कर्मचारियों को इलाज के लिए चक्कर कटवाने के आरोप लगाए गए हैं। उद्योगपतियों ने ईएसआईसी के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में यह समस्या उठाई है। अफसरों ने उनकी शिकायतों की जांच कराने एवं अस्पतालों से इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया। अनुबंधित अस्पतालों की संख्या बढ़ाए जाने की बात कही।  कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 71वें स्थापना दिवस पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय कार्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उद्यमियों ने ईएसआईसी द्वारा अनुबंधित अस्पतालों में कर्मचारियों को इलाज में आ रही परेशानियों को बताया। प्रांत महामंत्री बिजय सिंह तोमर ने कहा इन अस्पतालों में इलाज ठीक से नहीं किया जाता। कर्मचारियों को हीन भावना से देखा जाता है, इमरजेंसी में भी तीमारदारों को फाइलों के लिए चक्कर कटवाए जाते हैं। कर्मचारियों को पैसा जमा कराने तक भर्ती नहीं किया जाता है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआईसी अपना अस्पताल खोले। उप निदेशक प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि सभी शिकायतों की जांच की जाएगी। अनुबंधित अस्पतालों के मालिकों एवं अफसरों से बात की जाएगी। उप निदेशक राजेश जोशी ने ईएसआईसी की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसएमओ अमित सक्सेना, सहायक निदेशक विरेंद्र राणा, सिडकुल की सहायक महाप्रबंधक राखी, लघु उद्योग भारती के कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, राजीव त्यागी, रवींद्र भटट, बीके चौहान, दीपक शर्मा, एस कनन, रमेश सल्ल, रविता भारद्वाज, अरविंद यादव, सौरभ आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता ब्लॉक के 16 नन्हे खिलाड़ियों को देहरादून में किया सम्मानित
Next: राशिफल 26 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.