Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीएम के आश्वासन पर शीशमबाड़ा प्लांट आंदोलन स्थगित
  • देहरादून

एसडीएम के आश्वासन पर शीशमबाड़ा प्लांट आंदोलन स्थगित

RNS INDIA NEWS 05/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ पछुवादून संयुक्त समिति ने एसडीएम से वार्ता के बाद मंगलवार तक के लिए आंदोलन को स्थगित कर दिया। मंगलवार को डीएम सोनिका शीशमबाड़ा प्लांट पहुंचकर पछुवादून संयुक्त समिति के साथ वार्ता कर प्लांट को लेकर ठोस निर्णय लेंगी। पछुवादून संयुक्त समिति ने कहा कि डीएम यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं करेंगी तो फिर से आंदोलन को तेज किया जायेगा। शनिवार को पछुवादून संयुक्त समिति के आह्वान पर सेलाकुई बाजार पूरी तरह से बंद रहा। पछुवादून संयुक्त समिति के कार्यकर्ताओं ने शीशमबाड़ा प्लांट के दोनों गेटों पर तालाबंदी कर प्लांट के गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। समिति ने तब कहा था कि जब तक डीएम देहरादून धरनास्थल पर पहुंचकर प्लांट को लेकर ठोस निर्णय नहीं लेती तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, लेकिन देर रात को एसडीएम विकासनगर मौके पर पहुंचे। बताया कि डीएम शनिवार को किसी कार्यवश नहीं आ सकती है। बताया कि मंगलवार को डीएम ने शीशमबाड़ा प्लांट पहुंचकर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। तब तक के लिए आंदोलन को स्थगित किया जाय। जिस पर पछुवादून संयुक्त समिति ने कुछ शर्तें रखीं, जिनमें प्लांट के अंदर कूड़े को जेसीबी से न पलटा जाय और जेसीबी को बंद कराया जाय। प्लांट से निकल रही दुर्गंध को तत्काल बंद किया जाय। जिस पर एसडीएम ने सहमति जताते हुए जेसीबी की चाबियां निकालकर एसओ सेलाकुई को सौंप दी। कहा कि प्लांट से तत्काल दुर्गंध को रोका जायेगा। वहीं आंदोलनकारियों ने एसडीएम विनोद कुमार के आश्वासन पर आंदोलन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया। पछुवादून संयुक्त समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड व सचिव राजेंद्र राज गंगसारी ने बताया कि मंगलवार को डीएम से वार्ता की जायेगी। कहा यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो दोबारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जायेगा। कहा कि देखते हैं कि जिलाधिकारी उनकी मांगों का कहां तक निस्तारण करती है। उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 जून
Next: स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने की सीएम धामी से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.