Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारतीय स्टेट बैंक की रानीखेत शाखा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

भारतीय स्टेट बैंक की रानीखेत शाखा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के तहत रानीखेत शाखा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 57 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रानीखेत शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि यह शिविर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की टीम के तकनीकी सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल बैंक की सामाजिक सहभागिता को दर्शाती है, बल्कि जीवन रक्षक कार्यों में सहभागिता का भी उदाहरण है। मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने इस पुनीत कार्य को बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता से जोड़ते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र प्रभारी पैथोलॉजिस्ट डॉ. आशीष जैन ने जानकारी दी कि यह रक्त केंद्र कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों का एकमात्र ऐसा केंद्र है, जो मरीजों को रक्त के विभिन्न घटकों की सुविधा उपलब्ध कराता है। चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता हेम बहुगुणा ने भारतीय परंपरा में दान की अवधारणा को आधुनिक रक्तदान से जोड़ा और रक्तदाताओं को आधुनिक युग का ‘दधीचि’ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के उप प्रबंधक संजीव कुमार, एएमसीसी की मुख्य प्रबंधक निवेदिता सिंह, मेडिकल कॉलेज के डॉ. करण सिंह, डॉ. अक्षय कुमार, नर्सिंग अधिकारी तनुजा कन्याल, नीलम रावत और लैब टेक्नीशियन भाष्कर पांडे ने रक्त जांच और संग्रहण में योगदान दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानव तस्करों के चंगुल से 32 नेपाली नागरिक मुक्त, नौकरी के नाम पर हो रहा था शोषण
Next: स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली जागरूकता बाइक रैली

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.