Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मानव तस्करों के चंगुल से 32 नेपाली नागरिक मुक्त, नौकरी के नाम पर हो रहा था शोषण
  • ऊधम सिंह नगर

मानव तस्करों के चंगुल से 32 नेपाली नागरिक मुक्त, नौकरी के नाम पर हो रहा था शोषण

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

नेपाल दूतावास की सूचना पर हरकत में आई काशीपुर पुलिस, दो आरोपी फरार

काशीपुर। नौकरी का लालच देकर भारत लाए गए 32 नेपाली नागरिकों को काशीपुर पुलिस ने नेपाल दूतावास की सूचना पर एक मकान से मुक्त कराकर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पीड़ितों को एक किराए के मकान में कैद कर कंपनी के उत्पाद बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि नवीन जोशी (केआईएन इंडिया) ने आईटीआई थाने में सूचना दी कि नेपाल के धनगढ़ी निवासी विरेंद्र छत्रशाही नेपाली युवकों को नौकरी का झांसा देकर भारत लाया और अवैध तरीके से उनसे पैसे वसूलते हुए उनका मानसिक व शारीरिक शोषण कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह के निर्देशन में एसआई महेश कांडपाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने श्यामपुरम कॉलोनी और ओम विहार कॉलोनी में दबिश दी, जहां एक मकान से 32 नेपाली युवकों को मुक्त कराया गया।

पुलिस को मौके से डेली यूज़ प्रोडक्ट्स भी बरामद हुए, जिन्हें पीड़ितों से खरीदवाकर जबरन बेचवाया जा रहा था। युवकों ने बताया कि जनवरी 2025 में उन्हें बनबसा और सुनौली बॉर्डर के रास्ते भारत लाया गया और रुद्रपुर होते हुए इस मकान में रखा गया। कथित तौर पर लीड विजन ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में 15 दिन की ट्रेनिंग देने के बाद उनसे नौकरी के नाम पर 10 से 30 हजार रुपये तक वसूले गए, लेकिन बाद में उन्हें किसी नौकरी पर नहीं रखा गया।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने खर्च पर कंपनी के प्रोडक्ट खरीदकर घर-घर बेचने को मजबूर किया गया। छह महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उन्हें न घर जाने दिया गया और न ही परिवार से संपर्क करने की अनुमति मिली।

पुलिस ने सभी पीड़ितों को समझा-बुझाकर नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि नवीन जोशी के सुपुर्द कर दिया। इस अभियान में सीओ दीपक सिंह, एसआई महेश कांडपाल, एएसआई विजय कुमार, चंद्र प्रकाश बवाड़ी, पुष्कर भट्ट, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल योगेश पांडेय शामिल रहे।

पुलिस अब फरार चल रहे मुख्य आरोपी विरेंद्र छत्रशाही और उसके साथी सचिन की तलाश में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
Next: भारतीय स्टेट बैंक की रानीखेत शाखा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.