Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सवारियां नहीं मिलने से टैक्सी चालक परेशान
  • बागेश्वर

सवारियां नहीं मिलने से टैक्सी चालक परेशान

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जारी गाइडलाइन से टैक्सी चालक परेशान हो गए हैं। उन्हें औसतन 50 प्रतिशत यात्री ही वाहन में बैठाने हैं और किराया दोगुना लेना है, लेकिन यात्री अब दोगुना किराया देने से कतराने लगे हैं। इससे टैक्सी चालकों के सामने संकट पैदा हो गया है। टैक्सी स्टैंडों पर सन्नाटा पसरने लगा है। कोरोना की दूसरी लहर चलने के बाद शासन से मिले आदेशों का पालन करने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। वाहन स्वामियों को भी सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दस सवारी पास टैक्सी में पांच यात्री ही बैठ सकेंगे। जबकि केएमओयू की बसों में भी ऐसी ही स्थिति है। केएमओयू बस संचालक हल्द्वानी तक का 560 रुपये ले रहे हैं, लेकिन टैक्सी में एक हजार रुपये से अधिक किराया है। इसके कारण यात्री केएमओयू की बसों का लंबा इंतजार कर रहे हैं। टैक्सी यूनियन महासंघ के कुमाऊं मंडल सचिव प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि जिले में लगभग 555 टैक्सियां संचालित होती हैं। टैक्सियां हल्द्वानी, अल्मोड़ा आदि स्थानों के अलावा गांवों को जोड़ती हैं। किराया अधिक होने से यात्री टैक्सी का रुख नहीं कर रहे हैं। ओम शिव शक्ति टैक्सी यूनियन के उमेश पांडे, कैलाश टम्टा, चंदन सिंह, राजीव नेगी, राजीव नेगी, रमेश पांडे, चंद्र प्रकाश थापा आदि ने कहा कि आल्टो में दो सवारी बिठानी हैं। हल्द्वानी का किराया डेढ़ हजार रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को टैक्सी संचालकों की मदद करनी होगी। उनके टैक्स आदि माफ करने होंगे। उधर, केएमओयू के इंजार्च धरणीधर जोशी ने कहा कि बसों का संचालन नियमित है। पचास प्रतिशत सवारियां ही बैठाई जा रही हैं। किराया दोगुना किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनकपुर-बनबसा में 10 घंटे रही बिजली आपूर्ति बाधित
Next: बाजार बंदी के विरोध में उतरे व्यापारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.