Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • टनकपुर-बनबसा में 10 घंटे रही बिजली आपूर्ति बाधित
  • चम्पावत

टनकपुर-बनबसा में 10 घंटे रही बिजली आपूर्ति बाधित

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
rns featured image new

चम्पावत। लोहियाहेड पावर हाउस से कुछ किमी पहले पेड़ की टहनी गिरने से टनकपुर-बनबसा में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बिजली सुचारू हो पाई। लोहियाहेड पावर हाउस से करीब चार किमी पहले लालकोठी के पास तेज अंधड़ के कारण बिजली की मुख्य लाइन में पेड़ की टहनी गिर गई। जिससे टनकपुर-बनबसा समेत अन्य इलाकों की बिजली करीब 10 घंटे तक ठप रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने देर रात ही मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का प्रयास शुरू कर दिया था। फॉल्ट बड़ा होने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में दस घंटे लग गए। बिजली कटौती के कारण करीब 25 हजार से ज्यादा आबादी को परेशानियां उठानी पड़ी। बिजली ना होने से लोगों के फोन बंद हो गए, साथ ही इनवर्टर भी जवाब दे गए। ऊर्जा निगम के एसडीओ शोएब रजा ने बताया कि लालकोठी के पास फॉल्ट के कारण बिजली कट हो गई। हालांकि सुबह के समय स्थिति सामान्य हो गई और बिजली सुचारु कर दी गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल की आग से आवासीय भवन जला
Next: सवारियां नहीं मिलने से टैक्सी चालक परेशान

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.