Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्ड कप में हैदराबाद और कोलकाता जीते
  • देहरादून

गोल्ड कप में हैदराबाद और कोलकाता जीते

RNS INDIA NEWS 25/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को देहरादून में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एएमएस कोलकाता ने 85 रन और दूसरे मैच में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन और एएमएस कोलकाता के बीच एमपीएससी ग्राउंड देहरादून पर मैच खेला गया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवर में 286 रन बनाए। इसमें ध्रुव सिंह ने सर्वाधिक 96 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 42, सुमित कुमार ने 25 और एकांश ने 23 रनों का योगदान दिया। मेघालय के लिए संतोष ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय 45.1 ओवर में 204 रन पर ही ऑल आउट हो गई। कुश अग्रवाल का शतक भी टीम के काम नहीं आ पाया। कोलकाता के लिए प्रदीप ने 03, प्रकाश ने 02 विकेट लिए। आयुष क्रिकेट एकेडमी में खेले गए दूसरे मैच में इंडियन रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48वें ओवर में ऑल आउट होकर 217 रन का लक्ष्य हैदराबाद को दिया। हैदराबाद के लिए टीपी अनिरुद्ध और ऋषभ ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44वें ओवर में 222 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम के लिए वरुण ने 84, तन्मय अग्रवाल ने 41, रोहित रायडू ने 23 रनों का योगदान दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तारीख बदल कर यात्रियों से फर्जीवाड़े में एक गिरफ्तार
Next: घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.