Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सत्तारूढ़ भाजपा के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में..जल्द थामेंगे दामन: डॉ. इंदिरा हृदयेश
  • नैनीताल

सत्तारूढ़ भाजपा के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में..जल्द थामेंगे दामन: डॉ. इंदिरा हृदयेश

RNS INDIA NEWS 27/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपने बयान से प्रदेश के सियासी महकमे में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा है कि सत्तारूड़ भाजपा के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। वे जल्द ही पार्टी का दामन थामेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल दोनों मंडल से यह विधायक आते हैं। इंदिरा के इस बयान ने चुनाव से एक साल पहले उत्तराखंड की राजनीति को गरमा दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में इस तरह के किसी भी निर्णय को लेने का हक पार्टी हाइकमान को है। आलाकमान तक यह बात पहुंचाई जाएगी।
शीतकालीन सत्र से ठीक पहले देहरादून में कांग्रेस ने सडक़ों पर उतरकर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की थी। इसके बाद विधानसभा में भी किसान, बढ़ती बरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के 11 विधायकों ने सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश की। वहीं, सत्र खत्म होने के बाद हल्द्वानी लौटी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में है। दैनिक जागरण से फोन पर हुई बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस में आने की सोच रहे विधायक दोनों मंडलों से हैं। वहीं, इंदिरा के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल होना लाजिमी है।

प्रीतम ने बागियों को बताया था रूठा
बागियों को लेकर भी लंबे समय से कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की तरफ से भी इस मामले में बयान आ चुके हैं। हालांकि, पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का बागियों को लेकर स्टैंड अलग है। लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बागियों के प्रति सहानूभूति दिखाते हुए उन्हें रूठा हुआ तक कह गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्यमियों को अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाने होंगे: सीएम
Next: फरवरी अंत तक जारी होगी हरिद्वार महाकुंभ की अधिसूचना, 48 दिन का होगा महाकुंभ

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.