Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। न्यूजीलैंड स्थित होटल में उत्तराखंड के चार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने रकम लेने के बाद विदेश नहीं भेजा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी एक दंपति और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहस्त्रधारा रोड स्थित ब्रह्मपुरी के रहने वाले अर्जुन नौटियाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह एक स्थानीय गेस्ट हाउस में साफ-सफाई का काम करता है। कुछ समय पूर्व चंडीगढ़ सेक्टर 44 बी निवासी हीतांशु गुप्ता, उसकी पत्नी शैलजा सिंह और ससुर राजेंद्र सिंह उनके गेस्ट हाउस में रुके थे।बाद में यह सहस्त्रधारा रोड स्थित विश्वनाथ एन्क्लेव में लगभग चार महीने तक किराये पर रहे। आरोपियों ने पीड़ित को बातों में उलझाया और दावा किया कि न्यूजीलैंड में उनका अपना होटल है, जिसके लिए उन्हें स्टाफ की आवश्यकता है। आरोपियों के झांसे में आकर अर्जुन ने अपने छोटे भाई अमित नौटियाल, परिचित राम सिंह, गणेश सिंह और मनोज सिंह की नौकरी की बात की। अमित नौटियाल के न्यूजीलैंड वर्क वीजा के के लिए अर्जुन ने अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई के छह लाख रुपये हीतांशु को दे दिए। आरोपी ने तीन महीने के भीतर वीजा और होटल में नौकरी पर भेजने का भरोसा दिया। छह महीने बीत जाने के बाद भी जब काम नहीं हुआ तो अर्जुन ने पैसे वापस मांगे। आरोपी ने कॉल उठाना बंद कर दिया और केवल व्हाट्सएप मैसेज के जरिए झूठे आश्वासन देता रहा। जब पीड़ित के परिचित अधिवक्ता मुकेश बिजल्वाण ने आरोपी से संपर्क किया तो उन्हें भी व्हाट्सएप पर पैसे लौटाने की झूठी तारीखें दी गईं, लेकिन एक भी रुपया वापस नहीं मिला। पीड़ित ने हाल में एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.