Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की 50 हजार मानदेय की मांग
  • पिथौरागढ़

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की 50 हजार मानदेय की मांग

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बैठक कर राज्य सरकार से 50 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की है। उन्होंने इंटरनेट का खर्चा और धर्मकांटा स्थापित न होने पर बायोमेट्रिक राशन वितरण न करने की बात कही। विक्रेताओं ने मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक मनोज वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि गोदामों में धर्मकांटा इंटरनेट का खर्चा न मिलने तक बायोमेट्रिक के माध्यम से राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। कोरोना काल में जब लोग भयभीत होकर घरों में रह रहे थे तब जान जोखिम में डालकर विक्रेताओं ने राशन बांटने का काम किया। उन्होंने राज्य सरकार से प्रतिमाह 50 हजार रुपये का मानदेय देने की मांग की है। कहा कि जो संचालक 40.50 साल से सस्ते गल्ले का राशन बांट रहे थे अब एटीएम लगाकर उनकी रोजी रोटी का हक मारा जा रहा है। कहा 30 जून को चारों जनपदों में आंदोलन के लिए तैयारी के लिए बैठक की जाएगी। जबकि 2 अगस्त को संसद का घेराव किया जाएगा। यहां प्रकाश बोरा, अभय शाह, संजय साह, दिनेश गोयल, कैलाश चंद्र जोशी, सुरेश जोशी, सलीम जावेद, ललित महर, हरिप्रिया पाण्डेय, सुरेश कापड़ी, सोबन सिंह कार्की, कैलाश उप्रेती रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कांस्टेबल की मौत का आरोपी चालक सात माह बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर
Next: राष्ट्रहित में कार्य कर कठोर फैसले लेती है भाजपा: अजेय

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.