Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला कांस्टेबल की मौत का आरोपी चालक सात माह बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर
  • ऊधम सिंह नगर

महिला कांस्टेबल की मौत का आरोपी चालक सात माह बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

काशीपुर। रुद्रपुर से वापस आ रही महिला कांस्टेबल को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने का आरोपी वाहन चालक सात माह बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी चालक को पकड़ने की बात तो दूर पुलिस अभी तक वाहन को भी चिह्नित नहीं कर पाई है। बीती 18 नवंबर की देर शाम काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल नीलम रत्नाकर रुद्रपुर से पैरोकारी कर वापस काशीपुर आ रही थी। इसी बीच आईजीएल के पास स्थित फोरलेन हाईवे पर किसी अज्ञात कार ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां साथ में चल रहे आईटीआई थाने में तैनात पैरोकार चंद्र किरण ने उसको मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। आईटीआई थाना पुलिस ने महिला कांस्टेबल के पति विश्वदीप सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सात माह बीतने के बाद भी मृतका की मौत के जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक अभी भी फरार है। जिसके चलते मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश है। एएसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना अभी चल रही है। वाहन चालक को ट्रेस करने का प्रयास अभी भी जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड के सचिव महिम व प्रवक्ता संजय की गिरफ्तारी पर रोक
Next: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की 50 हजार मानदेय की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.