Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। बाल विकास विभाग की ओर से जनपद में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित करने की पहल शुरू की गई है। प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन व बस स्टेशन में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इससे इन सार्वजनिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं व छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर आसानी से सैनिटरी पैड उपलब्ध हो सकेंगे। आगामी समय में अस्पतालों, विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित करने की योजना है। इसके अलावा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर व बस अड्डे में नर्सिंग रूम स्थापित किए जाएंगे। इन कक्षों में महिलाओं को अपने शिशुओं को सुरक्षित, स्वच्छ व सुविधाजनक वातावरण में स्तनपान कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट, विकास भवन और बस स्टेशन जैसे स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं व किशोरियां आती हैं। कई बार आवश्यकतानुसार सैनिटरी पैड उपलब्ध न होने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों की स्थापना महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर व सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
Next: परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले में पीएमएस का स्पष्टीकरण तलब

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.