Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • अल्मोड़ा

6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र स्थित तल्ला मानिला मंदिर में 6 और 7 जून को दो दिवसीय माँ मानिला महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। मानव सेतु फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेश बोरा ने प्रवासी और स्थानीय उत्तराखंडवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 6 जून को राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर से आने वाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां तथा विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। महोत्सव में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पलायन और स्वरोजगार विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार से संबंधित कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। महोत्सव में जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। दोनों दिनों तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। नरेश बोरा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार जैसे सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
Next: परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.