Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत ने आरोप लगाया कि एसएसजे परिसर में विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के बीच राजनीतिक रैली आयोजित करना छात्रों के हितों की अनदेखी है।

प्रेस को जारी बयान में दर्शन रावत ने कहा कि इन दिनों एसएसजे परिसर में हजारों छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं और अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे समय में सिमकनी मैदान में बड़ी राजनीतिक रैली आयोजित किए जाने से यातायात दबाव, भीड़भाड़, ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, जिसका असर परीक्षार्थियों पर पड़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कार्यक्रमों के आयोजन में सामाजिक और शैक्षणिक जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस ने कार्यक्रम की तिथि और स्थान तय करते समय विद्यार्थियों की सुविधाओं और शैक्षणिक माहौल पर विचार किया।

दर्शन रावत ने कहा कि कांग्रेस स्वयं को युवाओं की हितैषी बताती है, लेकिन परीक्षा अवधि में इस प्रकार का आयोजन उसकी प्राथमिकताओं पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई और भविष्य को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए।

भाजपा ने जिला प्रशासन से मांग की कि परीक्षार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी राजनीतिक गतिविधि का प्रतिकूल प्रभाव छात्रों की परीक्षाओं, आवागमन और कानून-व्यवस्था पर न पड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Next: तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.