Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सरकार सच में महिला हितैषी है तो 33% आरक्षण तुरंत लागू करे : गोदियाल
  • नैनीताल

सरकार सच में महिला हितैषी है तो 33% आरक्षण तुरंत लागू करे : गोदियाल

RNS INDIA NEWS 28/04/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। महिला आरक्षण को लेकर सियासी घमासान के बीच मंगलवार को हल्द्वानी कांग्रेस ने धरना दिया। मंगलपड़ाव स्थित आंबेडकर पार्क में कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर ‘भ्रम की राजनीति’ करने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यदि सरकार सच में महिला हितैषी है तो प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर वर्तमान परिसीमन के आधार पर तुरंत 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करे।गोदियाल ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है। आरोप लगाया कि सरकार इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर टालने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की मांग है कि 2027 का विधानसभा चुनाव मौजूदा परिसीमन के आधार पर ही महिला आरक्षण लागू करते हुए कराया जाए। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ता महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने महिलाओं से आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व सांसद महेंद्र पाल और पूर्व विधायक रंजीत रावत ने भी महिला आरक्षण को सामाजिक संतुलन के लिए जरूरी बताते हुए शीघ्र लागू करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोसी बैराज में जल्द शुरू होंगे वाटर स्पोर्ट्स, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Next: बेरोजगार संघ का विधानसभा कूच, अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.