Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेरोजगार संघ का विधानसभा कूच, अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा
  • देहरादून

बेरोजगार संघ का विधानसभा कूच, अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 28/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रिस्पना से पहले रोका। इससे खफा प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने आरोप लगाया कि विधानसभा में एक अधिकारी की तैनाती फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई है। दावा है कि इस संबंध में पुख्ता साक्ष्य विधानसभा सचिव को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष यदि दोषी को पद से नहीं हटा पा रही हैं, तो उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। आरोप है कि ऐसी नियुक्तियों से प्रदेश के योग्य अफसरों का हक मारा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती की वेटिंग लिस्ट तत्काल जारी करने और यूकेएसएसएससी का नया परीक्षा कैलेंडर घोषित करने की भी पुरजोर मांग की। साथ ही, उत्तराखंड लेक्चरर परीक्षा की तिथि बदलने का मुद्दा भी गरमाया। अभ्यर्थियों का कहना है कि यूपी पीजीटी और यूकेपीएससी की परीक्षाएं एक ही दिन होने से वे परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश सिंह, जेपी ध्यानी, नितिन दत्त, सौरभ रावत, विशाल, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार सच में महिला हितैषी है तो 33% आरक्षण तुरंत लागू करे : गोदियाल
Next: कांग्रेसियों ने किया विस कूच, पुलिस के रोकने पर धक्कामुक्की, नारेबाजी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.