Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हाईरिस्क मरीज न करें चार धाम की यात्रा, सरकार ने दी सलाह
  • उत्तराखंड

हाईरिस्क मरीज न करें चार धाम की यात्रा, सरकार ने दी सलाह

RNS INDIA NEWS 11/05/2022
rns featured image new

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान एक सप्ताह के भीतर 20 यात्रियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाईिरस्क मरीजों को सफर न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही, यात्रा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को अलर्ट रहने और लापरवाही बरतने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त एम्बुलेंस की तैनाती और रिस्पांस टाइम को कम से कम करने के निर्देश भी दिए गए।
चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने मंगलवार को सचिवालय में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने उन्होंने एडवाइजरी जारी करने को कहा। इसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि हाई एल्टीट्यूड पर ऑक्सीजन की कमी से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

यात्रियों से पहले अपनी जांच कराने, डॉक्टर की सलाह पर ही यात्रा करने, डॉक्टर का पर्चा और लिखी गई दवाइयां भी साथ लाने को कहा गया। यदि बीपी, शुगर की दवा खाने के बाद भी कंट्रोल नहीं हो रहा है तो ऐसे लोगों को यात्रा नहीं करने को कहा गया है।

आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को एम्स लाएगी हेली एम्बुलेंस: स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं कि चारधाम में किसी तीर्थयात्री का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें आपात स्थिति में हेली एम्बुलेंस के जरिए ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जाए। इसके साथ ही, चमोली, रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए निदेशक स्तर के नोडल अफसर तैनात करने का भी निर्णय लिया गया। डॉ. सरोज नैथानी को रुद्रप्रयाग, डॉ. विनीता शाह को उत्तरकाशी और डॉ. भारती राणा को चमोली का नोडल अफसर बनाया गया।

लम्बे समय तक कोविड ग्रस्त रहे हैं तो सतर्क रहें
चारधाम में बीस यात्रियों की मौत के कारणों का स्पष्ट पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। लेकिन, ऐसी आशंका है कि हाई एल्टीट्यूड में मरने वाले अधिकांश यात्री लॉन्ग कोविड मरीज रहे होंगे। दरअसल, पिछले दो वर्षों में देशभर में बड़े स्तर पर कोरोना संक्रमण फैला था। तब बड़ी संख्या में लोग लम्बे समय तक कोविड ग्रस्त रहे और उनके फेफड़े इससे प्रभावित हुए। अब माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में मौत के कारणों में कोविड का प्रभाव हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कक्षा छह से आठ तक व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति की मांग
Next: वेद ज्योतिष-वैदिक गणित भी नए सत्र से डिग्री कॉलेजों में पढ़ सकेंगे छात्र, जानें क्या हो रही प्लानिंग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.