Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार हमारी जान को खतरा है…..
  • देहरादून

सरकार हमारी जान को खतरा है…..

RNS INDIA NEWS 28/03/2022
rns featured image new

देहरादून। सरकार का गठन हो गया तो हर किसी को अब माननीय की हनक भी चाहिए और इसके लिए सबसे बड़ी हनक है गनर लेने की। जी हां राज्‍य में नयी सरकार के गठन के साथ ही गनर प्राप्त लेने के लिए सेटिंग शुरू हो गयी है। नेता से लेकर कारोबारी और धार्मिक हस्तियां चुनाव के दौरान वापस लिए गए गनर बहाल करने के लिए सरकार व प्रशासन पर चौतरफा दबाव बनाने लगे हैं। जबकि सरकार ने प्रथम चरण में सिर्फ मंत्री, विधायकों, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए ही सुरक्षा बहाल करने की अनुमति दी है।

अब नई सरकार बनते ही एक बार फिर गनर की होड़ शुरू हो गई है। हालांकि गृह विभाग ने प्रथम चरण में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों के साथ ही मेयर और जिला पंचायत अध्यक्षों को हरी झंडी दी है। सीएम को पहले ही दिन से जेड प्लस सुरक्षा मिल रही है, जबकि मंत्रियों को वाई प्लस स्पेशल श्रेणी  मिलेगी। विधायकों, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष को एक एक पुलिस कर्मी गनर के लिए मिलेगा। अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री से अनुमोदन लिया जा रहा है। शेष को तय प्रकिया के तहत नए सिरे से आवेदन करना होगा।

विधायकों पर मुकदमें दूसरी तरफ सुरक्षा: उत्तराखंड विधानसभा के 19 विधायकों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। एडीआर, इलेक्शन वॉच की ओर से हाल में जारी रिपोर्ट के अनुसार इस बार 19 विधायकों पर पर मुकदमें दर्ज हैं, जो 27 फीसदी बैठते है। बीजेपी के आठ विधायकों पर मुकदमें दर्ज हैं, इसमें से पांच पर गंभीर धाराएं लगी हैं। कांग्रेस के 19 में से आठ और बसपा का एक जबकि दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों पर मुकदमें दर्ज हैं। विधायक उमेश कुमार पर 14 केस दर्ज हैं।

यह रहता है सुरक्षा घेरा
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सीएम को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती है, जिसमें विशेष कमांडो नियुक्त होते हैं। इसके बाद वाई स्पेशल श्रेणी में मंत्री के साथ एस्कार्ट वाहन चलता है, जिसके लिए चार पुलिस कर्मी तैनात होते हैं। इसके अलावा मंत्रियों के घर पर पांच पुलिस कर्मी गारद ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इस तरह मौजूदा मंत्रीमंडल के सदस्यों पर ही 72 पुलिस कर्मी तैनात हो जाएंगे। इसके अलावा 62 विधायकों, आठ मेयर और 13 जिला पंचायत अध्यक्षों को निजी सुरक्षा मिलती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ दायर याचिका पर हुई दोबारा सुनवाई
Next: विवाहिता की मौत में आया नया मोड़… आत्महत्या नहीं बल्कि गला दबाने से हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.