Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने के संकेत
  • राष्ट्रीय

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने के संकेत

RNS INDIA NEWS 23/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के चौथे सप्ताह से शुरू हो सकता है। संसदीय सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि एक महीने तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ नवंबर के चौथे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार संसद के शीतकालीन सत्र में लगभग 20 बैठकें होने की संभावना है और ये क्रिसमस से पहले समाप्त हो जाएगा। महामारी के मद्देनजर संसद का शीतकालीन सत्र पिछले साल आयोजित नहीं किया गया था और बाद के बजट सत्र और मानसून सत्र में कटौती कर दी गई थी। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि सत्र 29 नवंबर से शुरू हो सकता है और 23 दिसंबर के आसपास खत्म होगा। लोकसभा और राज्यसभा दोनों एक साथ चलेंगे और सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन करेंगे। पहले कुछ सत्रों में दोनों सदन अलग-अलग समय पर बैठक करते थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संसद परिसर के अंदर बहुत अधिक लोग मौजूद नहीं हों। शीतकालीन सत्र में परिसर और मुख्य संसद भवन में प्रवेश करने वालों को हर समय मास्क पहनना होगा और कोविड-19 परीक्षण से गुजरना पड़ सकता है। शीतकालीन सत्र का महत्व इसलिए है क्योंकि यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होगा जिसे 2024 के आम चुनावों के लिए सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 101 तक पहुंची
Next: हजयात्रियों को लेनी होंगी टीके की दोनों खुराकें : नकवी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.