Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 101 तक पहुंची
  • अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 101 तक पहुंची

RNS INDIA NEWS 23/10/2021
rns featured image new

काठमांडू। नेपाल में बेमौसम बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है, जबकि 35 अन्य लोग अब भी लापता हैं। बारिश से आई आपदाओं में 40 लोग घायल हो गए हैं और फसलों और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है।
आपदा और संघर्ष प्रबंधन प्रभाग के प्रमुख हम काला पांडे ने कहा कि  हम फिलहाल बचाव और राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। संपत्तियों के नुकसान का अनुमान बाद में लगाया जाएगा।
हमने विभिन्न जिलों से 4,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
पांडे ने कहा कि इस महीने की शुरूआत में मानसून की कमी के बाद सोमवार को शुरू हुई अप्रत्याशित बारिश ने पूर्व में प्रांत 1 और पश्चिम में सुदुर पश्चिम और करनाली प्रांतों को प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा, गुरुवार को भारी बारिश नहीं हुई थी, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि अब से और नुकसान नहीं होगा।
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुरुवार को सुदुर पश्चिम में बझांग और कैलाली जिलों का दौरा किया और उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को त्वरित बचाव और राहत अभियान शुरू करने का निर्देश दिया और उन किसानों को राहत पैकेज देने का वादा किया जिन्होंने अपना धान खो दिया है।
कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक, 10 अरब नेपाली रूपये (80 लाख डॉलर) का धान नष्ट हो गया है।
मंत्रालय के प्रवक्ता प्रकाश कुमार संजेल ने कहा, हमने नुकसान होने की रिपोर्ट इक्ठ्ठा करना शुरू कर दिया है।
वास्तविक नुकसान का पता लगाने में कुछ दिन लगेंगे।
सरकार ने आपदाओं में एक सदस्य को खोने वाले सभी परिवार को 200,000 नेपाली रूपये और एक से अधिक सदस्यों को खोने वाले परिवारों को अतिरिक्त 100,000 नेपाली रूपये प्रदान करने का निर्णय लिया है।
जिन परिवारों के घर खो गए हैं, उनके लिए सरकार 300,000 नेपाली रूपये और 500,000 नेपाली रूपये के बीच सहायता प्रदान करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुर्वेद विभाग में निदेशक की तैनाती को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू
Next: संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने के संकेत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.