Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मेडिकल स्टोर संचालक का शव
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मेडिकल स्टोर संचालक का शव

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। खटीमा में पकड़िया के जंगल में संदिग्ध अवस्था में मेडिकल स्टोर संचालक का शव मिला है। संवालक एक सितंबर लापता था। मोबाइल फोन के लोकेशन से पुलिस ने शव बरामद किया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट हुई है। मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है। इस्लामनगर वार्ड संख्या पांच निवासी 24 वर्षीय मोनिस उर्फ यामीन पुत्र मोहम्म्द अशरफ बनबसा में जनता मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान चलाता है। परिजनों का कहना है कि एक सितंबर को मोनिस मेडिकल स्टेार पर गया था। शाम को साढ़े चार बजे मोनिस अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने कॉल भी रिसीव नहीं की। मोनिस को अपनी रिश्तेदारी के अलावा अन्य जगह भी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवाा को मोनिस की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपी। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद से ही मोनिस की तलाश की जा रही थी। मोबाइल फोन की लोकेशन निकाली गई जो पकड़िया बंगाली कॉलोनी के जंगल में आई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो वहां मोनिस बाइक के पास संदिग्ध अवस्था में मृत अवस्था में मिला। घटनास्थल झनकईया थानाक्षेत्र होने के कारण आगे की जांच झनकईया पुलिस कर रही है। मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर शव व बाइक मिली है। उस जगह की घेराबंदी कर दी गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है। मृतक अविवाहित था वह चार भाईयों में सबसे छोटा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डैम में फोटो खींच रहे युवक की पानी में डूब कर मौत
Next: 4.30 किग्रा चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.