Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल कारोबारी लापता
  • हरिद्वार

संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल कारोबारी लापता

RNS INDIA NEWS 10/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  संदिग्ध परिस्थितियों में सिविल लाइंस बाजार का साइकिल कारोबारी लापता हो गया। कारोबारी की लावारिस हालत में परिजनों ने स्कूटी सोलानी गंगनहर पार्क के पास से बरामद की है। कारोबारी का फोन नंबर भी बंद आ रहा है। आसपास के सीसीटीवी पुलिस और परिजन खंगालने में जुटे हुए हैं। वहीं कारोबारी की कॉल डिटेल को पुलिस खंगाल रही है। परिजनों ने कारोबारी को जल्द ढूंढ निकालने की गुहार पुलिस से लगाई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी इंद्रजीत (31) पुत्र रघुवीर साइकिल के कारोबारी हैं। रविवार को इंद्रजीत के फोन पर एक कॉल आई। जिसके बाद दुकान के कर्मचारियों को इंद्रजीत ने बताया कि वह कुछ देर बाद वापस आ जाएगा। स्कूटी लेकर इंद्रजीत बाजार से निकलते हुए चले गए। लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटे। मामले की जानकारी दुकान कर्मचारियों ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने अपने परिचितों के साथ मिलकर इंद्रजीत की आसपास तलाश शुरू कर दी। परिजन ढूंढते हुए इंद्रजीत को सोलानी गंगनहर पार्क के पास पहुंच गए। जहां पार्क के पास लावारिस हालत में इंद्रजीत की स्कूटी उन्हें खड़ी मिली। फोन पर भी कई बार संपर्क किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ ही मिला। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। कारोबारी के फोन रिकॉर्ड को भी चेक किया जा रहा है। कारोबारी को ढूंढने के लिए कोतवाली से एक टीम का गठन किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक पलटने से लगा जाम
Next: बसपा नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.