Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो कर्मचारियों से ढाई लाख की लूट
  • ऊधम सिंह नगर

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो कर्मचारियों से ढाई लाख की लूट

RNS INDIA NEWS 15/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान के दो कर्मचारियों से तीन नकाबपोश बदमाशों ने ढाई लाख रुपये की नकदी लूट ली। दोनों कर्मचारी रुद्रपुर से ट्रेन में सवार हुए थे और वारदात बिलासपुर स्टेशन के पास हुई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुट गए हैं। रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह की ‘जपनीत ऑटो पार्ट्स’ नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में रितिक मंडल और साहिब सिंह कार्यरत हैं। दोनों बुधवार सुबह करीब 10 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डी-1 कोच में सीट नंबर 37 और 38 पर सवार हुए थे। उन्हें दिल्ली से माल खरीदने जाना था। बताया गया कि बिलासपुर के पास तीन नकाबपोश बदमाश उनकी सीट पर पहुंचे और खुद को पुलिस बताते हुए उन्हें तस्कर कहकर असलहा तान दिया। इसके बाद वे दोनों को जबरन ट्रेन के गेट की ओर ले गए। डराने के लिए बदमाशों ने ट्रेन से बाहर दो राउंड फायर भी किए और उनसे करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने मंजीत सिंह और बिलासपुर जीआरपी को सूचना दी। रुद्रपुर जीआरपी चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर दी गई है और मामला जीआरपी रामपुर में दर्ज किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में लूटी गई रकम सात लाख रुपये बताई जा रही थी, लेकिन पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर में ढाई लाख रुपये लूटने की बात कही गई है। इधर, रामपुर और बिलासपुर की आरपीएफ व जीआरपी टीमों ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जांच में एक बदमाश चलती ट्रेन से कूदते हुए कैमरे में कैद हुआ है, जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बियरशिबा विद्यालय का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल
Next: 10 दिन बाद श्रीनगर से कोटद्वार पहुंची रोडवेज बस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.