Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बियरशिबा विद्यालय का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल

RNS INDIA NEWS 15/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 22.02.21 (1)

अल्मोड़ा। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। इस वर्ष कुल 80 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफल रहे, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एक बार फिर सामने आई है।

परीक्षा में शिवेश शाह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। सुधांशु शैलाकोटि और निकिता कनवाल ने 94-94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान साझा किया। प्रियांशु बिष्ट ने 93 प्रतिशत और आराध्या बिष्ट ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आद्या और अश्विन कुमार ने 91-91 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि दिव्या रावत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में प्रज्वल जोशी, कनिष्का और साक्षी रावत ने 88-88 प्रतिशत, एंजेल आस्था हुक्कल और दक्ष बिष्ट ने 87-87 प्रतिशत, रोहित पाटनी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दिव्यांशु कोहली और शांभवी बिष्ट ने 85-85 प्रतिशत, यशवर्धन देवरी और हर्षिता मेहरा ने 84-84 प्रतिशत अंक हासिल किए। शिवम कर्नाटक, मनीषा आर्य और उर्वशी बिष्ट ने 82-82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

विद्यालय में अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव तिलक राज तलवार, संस्थापक प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष निरूपेंद्र तलवार, मुस्कान तलवार, डायरेक्टर दीपिका विल्सन, उप प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल सहित समस्त शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा की तर्ज पर वनाग्नि के लिए भी चेतावनी तंत्र विकसित होगा
Next: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो कर्मचारियों से ढाई लाख की लूट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.