Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/11/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सम्मोहित कर गहने और मोबाइल फोन ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को लाखों के गहनों सहित गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन अन्य साथी अभी फरार हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के संयुक्त प्रयास से इस ठगी की गुत्थी सुलझाई है। घटना 11 नवंबर की है, जब शिवालिक नगर निवासी आशुतोष सोनी ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चार अज्ञात युवकों ने उनकी माता सुमित्रा सोनी को सम्मोहित कर सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स और आई मोबाइल फोन ठग लिए। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने इलाके के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पहले ऐसी वारदातों में संलिप्त अपराधियों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर 15 नवंबर की शाम चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में टीम ने आर्मी ग्राउंड, शिवालिक नगर के कच्चे रास्ते से बाइक सवार आरोपी 26 वर्षीय अब्दुल गफ्फार पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी ग्राम शाहीपुर थाना किठौर मेरठ को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से सोने के दो कंगन बरामद हुए। पूछताछ में गफ्फार ने बताया कि वह अपने साथियों दिलशाद उर्फ बॉबी पुत्र अहमद अली, मुजाहिद पुत्र स्व. नूर मोहम्मद दोनों निवासी ग्राम असीलपुर, थाना किठौर, मेरठ और गुलजार पुत्र सुकरदीन, निवासी ग्राम शादुल्लापुर थाना किठौर, मेरठके साथ हरिद्वार आया था और महिला को बातों में उलझाकर गहने और पर्स लेकर फरार हुए थे। आरोपियों ने मेरठ और मुजफ्फरनगर में कंगन बेचने की कोशिश की, लेकिन बिल न होने के कारण सुनारों ने खरीदने से मना कर दिया। गिरफ्तार आरोपी कंगन बेचने ज्वालापुर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से बरामदगी कर ली है और तीनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्यापन अभियान में मकान मालिकों का एक लाख का चालान काटा
Next: मां कालीमाई की देवारा यात्रा 7 दिसम्बर से होगी शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.