Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सत्यापन अभियान में मकान मालिकों का एक लाख का चालान काटा
  • हरिद्वार

सत्यापन अभियान में मकान मालिकों का एक लाख का चालान काटा

RNS INDIA NEWS 16/11/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   रविवार को सुबह पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने फैक्ट्री और ईंट भट्ठे के मजदूरों, कोल्हुओं, घरेलू किरायेदारों और अन्य संस्थानों में कार्यरत मजदूरों के दस्तावेजों की गहन जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई में विशेष रूप से उन मकान मालिकों पर नजर रखी गई, जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। जांच में पाया गया कि 10 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। उन सभी के खिलाफ एक लाख रुपये के चालान किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किरायेदारों का सत्यापन न कराना एक गंभीर उल्लंघन है। इसके खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने फड़, रेडी, ठेली और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 10 व्यक्तियों को चिह्नित किया है। इनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत 2500 रुपये शुल्क वसूला गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 82 व्यक्तियों का सत्यापन किया, जिनमें ईट भट्ठा मजदूर, गुड़ की चर्खियों पर काम करने वाले श्रमिक, घरेलू किरायेदार और अन्य संस्थानों में कार्यरत मजदूर शामिल थे। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को सत्यापन अभियान जारी रहेगा। सत्यापन नहीं कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगे शौक पूरे करने को सचिवालय समीक्षा अधिकारी का पर्स लूटा, दो गिरफ्तार
Next: सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.