Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • साइना और श्रीकांत को लगा तगड़ा झटका, तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीदें हुई खत्म
  • खेल

साइना और श्रीकांत को लगा तगड़ा झटका, तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीदें हुई खत्म

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल के लिए तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गईं क्योंकि खेल की विश्व बैडमिंटन महासंघ(बीडब्ल्यूएफ) ने आज स्पष्ट कर दिया कि क्वालीफिकेशन अवधि के अंदर कोई और टूर्नामेंट नहीं होगा और मौजूदा रैंकिंग सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। विश्व के पूर्व नंबर एक पुरूष खिलाड़ी श्रीकांत और लंदन खेलों (2012 ओलंपिक) की कांस्य पदक विजेता साइना की उम्मीदें लगभग उसी वक्त टूट गयी थी जब कोविड-19 महामारी के कारण सिंगापुर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के आखिरी टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। उस समय बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने हालांकि कहा था कि वह तोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग को लेकर बाद में एक और बयान जारी करेगा तब लगा था कि इन दोनों खिलाडिय़ों के लिए मौका बन सकता है।
बीडब्ल्यूएफ ने जारी बयान में कहा, ” बीडब्ल्यूएफ पुष्टि कर सकता है कि तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों की क्वालीफाइंग समय के अंदर अब कोई और टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा।” उन्होंने बताया, ” तोक्यो खेलों की क्वालीफाइंग अवधि आधिकारिक तौर पर 15 जून 2021 को खत्म हो रही है। ऐसे में वर्तमान ‘रेस टू तोक्यो रैंकिंग’ सूची में बदलाव नहीं होगा।” मौजूदा स्वास्थ्य संकट के कारण, विश्व निकाय ने तीन महत्वपूर्ण आयोजनों के स्थगित करने के बाद क्वालीफिकेशन अवधि को लगभग दो महीने बढ़ाकर 15 जून कर दिया था।कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण हालांकि इंडिया ओपन, मलेशिया ओपन और सिंगापुर ओपन का आयोजन नहीं हो सका जिससे श्रीकांत और साइना को क्वालीफिकेशन हासिल करने का मौका नहीं मिला। बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ” ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रक्रिया प्रभावी रूप से बंद हो गई है क्योंकि खिलाडिय़ों के लिए अंक अर्जित करने के लिए कोई अतिरिक्त अवसर नहीं हैं।” भारत के लिए महिला एकल में पीवी सिंधू, पुरुष एकल में बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने क्वालीफिकेशन हासिल किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 बॉक्स मेडिकल सामग्री उत्तराखंड सरकार को भेजी
Next: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगी कोविड-19 टीके की पहली डोज, इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.