Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगी कोविड-19 टीके की पहली डोज, इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना
  • खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगी कोविड-19 टीके की पहली डोज, इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गयी है। भारतीय टीम अगले महीने के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां 16 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ उसका दौरा शुरू होगा। टीम को इसके बाद दो टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। टीम अभी मुंबई में पृथकवास पर है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया, ” महिला टीम की सभी खिलाडिय़ों को टीके की पहली डोज मिल गई है। उनमें से अधिकांश ने इसे अपने-अपने शहरों में इसे प्राप्त किया। जिन खिलाडिय़ों को उनके शहर में यह नहीं मिला था उन्हें गुरुवार को पहला टीका लगा। ” स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ” मुझे हालाँकिसुइयों (इंजेक्शन)से थोड़ा डर लगता है, लेकिन मैंने आज टीका लगवाया। मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि कृपया जल्द से जल्द टीका लगवाएं। सूत्र ने कहा कि अधिकांश खिलाडिय़ों को कोविशील्ड टीका लगा है और उन्हें इसकी दूसरी डोज इंग्लैंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी। भारतीय महिला टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली पुरुष टीम के के साथ चार्टर्ड विमान से दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। कोहली, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित भारतीय पुरुष टीम के सदस्यों ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कोविड-19 टीके का पहला डोज लिया है। भारतीय पुरूष टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइना और श्रीकांत को लगा तगड़ा झटका, तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीदें हुई खत्म
Next: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.