Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क से बाहर लटकी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार
  • देहरादून

सड़क से बाहर लटकी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस सड़क से बाहर लटक गई, जिससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बस को धक्का लगाकर खाई में गिरने से बचा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सोमवार सुबह विकासनगर से नैरवा के लिए चली। कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर टिमरी गांव के पास मार्ग पर एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रक भी सुबह विकासनगर से त्यूणी की ओर चला था, लेकिन अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण मार्ग पर ही खड़ा हो गया। जिससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस टिमरी के पास पहुंची। चालक ने सवारियों से कहा कि बस को आसानी से ओवर टेक कर दिया जाएगा, लेकिन जो बस से उतरना चाहते हैं वो उतर जाएं। बताया जा रहा है कि अधिकांश सवारी बस से उतर गई, लेकिन कुछ लोग बस के अंदर भी बैठे रहे। ट्रक फंसा होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जबकि सड़क का निचला हिस्सा कुछ क्षतिग्रस्त भी था। चालक ने जैसे ही ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश की तो बस का आधा हिस्सा सड़क से बाहर लटक गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। दोनों ओर लंबा जाम लगा होने के कारण घटना स्थल पर काफी भी मौजूद थी। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बस को धक्का लगाकर ट्रक को ओवरटेक कराया। बस के सकुशल सड़क पर निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, कालसी थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बस अपने गंतव्य की ओर निकल चुकी थी। पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवा कर यातायात बहाल कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाला के ग्रामीणों ने नपं में शामिल करने का किया विरोध
Next: कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी: हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.