Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी: हरीश रावत
  • देहरादून

कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  देहरादून में बजट सत्र के फैसले पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। कहा कि, सरकार पलायन रोकने का दावा करती है, लेकिन खुद उसे पहाड़ (गैरसैंण) चढ़ने में ठंड लग रही है। बोले, यह राज्य की जनभावना का अपमान है। पूर्व सीएम बोले, सरकार की कमियों से उपनल और अतिथि शिक्षकों का भविष्य संकट में है। प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण में राज्य ‘उड़ता उत्तराखंड बनने की दिशा में बढ़ रहा है। कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जन परिवर्तन के बूते पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। तहसील मार्ग पर शैल विहार स्थित कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश मियां के कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान वह सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे। कहा कि सरकार के पास प्रदेश के विकास का कोई मॉडल नहीं है। पहाड़ से मैदानी शहरों में लोगों का पलायन, जलवायु परिवर्तन के साथ राज्य के लिए जल्द ही नई मुसीबत की चेतावनी है। गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने की बजाय सरकार खुद पलायन कर देहरादून में आयोजन कर रही है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के समय सात वर्ष तक उपनल और अतिथि शिक्षक के रूप में काम करने वालों को नियमित किया है, मगर भाजपा सरकार में इन कर्मचारियों की न तो सेवा की सुरक्षा है और न ही भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन पर भी चिंता जाहिर की। बोले, नशे के धंधे को प्रशासनिक और नेताओं का संरक्षण प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने जन परिवर्तन के बूते पांचों सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस से बेटे को लोकसभा चुनाव में टिकट की इच्छा भी जाहिर की। मौके पर मनीष शर्मा, जयेंद्र रमोला, कपिल शर्मा, अभिनव मलिक, मधु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क से बाहर लटकी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार
Next: राशिफल 20 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.