Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नाला के ग्रामीणों ने नपं में शामिल करने का किया विरोध
  • रुद्रप्रयाग

नाला के ग्रामीणों ने नपं में शामिल करने का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारघाटी की ग्राम पंचायत नाला को नगर पंचायत में शामिल करने का नाला के ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके विरोध में उन्होंने गुप्तकाशी मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन कर नाला को नगर पंचायत से बाहर रखने की मांग की। रविवार को नाला के ग्रामीणों का जुलुस प्रदर्शन गुप्तकाशी मुख्य बाजार से विश्वनाथ मंदिर, राजकीय इंटर कालेज होते हुए मस्ता पहुंचा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं व पुरूषों ने नारेबाजी करते हुए एक स्वर में नाला को नगर पंचायत गुप्तकाशी में शामिल न करने की मांग की। ग्राम प्रधान कमलेश्वरी भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष विनिता देवी, मकर सिंह भंडारी, यशपाल नेगी ने कहा कि ग्राम पंचायत नाला को नगर पंचायत में शामिल करने का पूरा गांव विरोध करता है। कहा कि गांव में अधिकांश परिवार गरीब है। जिनकी आय का मुख्य जरिया कृषि है। ग्राम पंचायत में सरकार की ओर से ग्रामीणों को अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई है। नगर पालिका में आने से ग्रामीणों को दिक्कतें हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला सरासर गलत है। इसे शीघ्र वापस लिया जाए। कहा कि इससे पूर्व भी वे उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपना विरोध जता चुके है। वे किसी भी दशा में नाला को नगर पंचायत में शामिल होने नहीं देंगे। प्रदर्शन में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने जीता रजत पदक
Next: सड़क से बाहर लटकी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.