Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सड़क के लिए धरने पर बैठे वृद्ध और बच्चे
  • चमोली

सड़क के लिए धरने पर बैठे वृद्ध और बच्चे

RNS INDIA NEWS 07/01/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में सूदूरवर्ती गांव डुमक में सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों के साथ सौ वर्षीय बच्ची देवी सहित 3 से 10 वर्ष के बच्चे सड़क की मांग के लिए धरने पर बैठे हैं। वृद्धा बच्ची देवी के इस जज्बे को देख कर क्षेत्र और गांव के ग्रामीणों को अपने मिशन के लिए ताकत मिल रही है। सेंजी लग्गा डुमक सड़क निर्माण की मांग के लिए बनी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि समुद्र तल से 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित सुदूरवर्ती डुमक गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग के लिए गांव में धरने में बैठे हैं। गांव की सबसे वृद्ध बच्ची देवी जिनकी उम्र 100 है, वे भी धरने पर बैठीं हैं। 90 वर्षीय बचन सिंह, 3 वर्ष का वंश दीप भंडारी, अनूप भंडारी, 5 वर्ष का गौरव 10 और गांव के हर उम्र के लोग धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठीं बच्ची देवी सरकार, प्रशासन से कहतीं हैं कि हमें आपसे सिर्फ सड़क चाहिए। सड़क के अलावा कुछ नहीं। शिक्षा, स्वास्थ्य और नये युग के लिए सड़क चाहिए। पीढ़ियों से सड़क की मांग कर रहे हैं। पर हमेशा ग्रामीणों को छला जा रहा है। अबकी बार सड़क लेकर ही रहेंगे। मैकोट सेंजी लग्गा सड़क निर्माण की मांग के लिए बनी संयुक्त संघर्ष समिति का आन्दोलन 13 वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने सड़क निर्माण में देरी और सड़क के ग़लत समरेखण लिए पीएमजीएसवाई को जिम्मेदार मानते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों का पुतला दहन किया। मैकोट सेंजी लग्गा डुमक सड़क की मांग के आन्दोलन को लेकर जोशीमठ की उर्गम घाटी, सोनल घाटी और दशोली विकास खंड के 112 से अधिक गांव जुड गए हैं। आन्दोलन से जुड़े राजेन्द्र सिंह भंडारी बताते हैं कि सड़क के लिए ग्रामीण एकता बनाये रखने के लिए रविवार से दशोली विकास खंड के गांवों की भी यात्रा शुरू हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा सितारगंज विधानसभा क्षेत्र विस्तारक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
Next: बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी के रवि बने अध्यक्ष, कैलाश चुने गए सचिव

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.