Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर में दर्दनाक हादसे में अज्ञात बेकाबू वाहन ने स्कूटीसवार भाई-बहन को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिये। वाहनचालक फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी तलाश में जुटी है। उधर, भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम है। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा मलसी के प्रीतनगर निवासी विभा (21) रुद्रपुर की एक मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी। विभा के पिता सुरेंद्र कुमार पासी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। परिवार में मां, विभा, भाई हेमंत और दो छोटी बहनें थीं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आठ बजे विभा अपने भाई हेमंत पासी (17) के साथ घर से रुद्रपुर के लिये निकली। रास्ते में किच्छा रोड पर भदईपुरा में ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पीछे से आये बेकाबू अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सडक़ पर गिर गये, लेकिन वाहन चालक रुकने के बजाय उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसे की जानकारी काफी देर बाद सडक़ से गुजर रहे दूसरे वाहनचालकों ने पुलिस को दी। इस पर रंपुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। वहीं, भाई-बहन की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहनचालक
की तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून की ऐश्वर्या गोयल बनीं फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड
Next: गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर लैंसडाउन के कमांडेंट के विरुद्ध जमानती वारंट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.