Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़क दुर्घटना में समझौते से मुकरे युवक पर धमकाने का आरोप
  • नैनीताल

सड़क दुर्घटना में समझौते से मुकरे युवक पर धमकाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 16/02/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  सड़क दुर्घटना के मामले में काठगोदाम थाने में समझौते के बाद एक युवक अपनी बात से मुकर गया। पीड़ित पक्ष ने रुद्रपुर निवासी युवक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास हल्द्वानी निवासी जैम्स जैवियर ने पुलिस को बताया कि नौ फरवरी की शाम को उसके पिता दीप चंद्र अपने कार्यालय शीशमहल गेट से घर की ओर लौट रहे थे। पानी की टंकी के पास बाइक सवार दो युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता को गंभीर चोट आई। वह पिता को उस अस्पताल में लेकर गया जहां वह खुद सुपरवाइजर की नौकरी करता है। डॉक्टरों ने उपचार कर बताया कि उसके पिता के दोनों लिगामेंट में चोट आई है। ऑपरेशन के बाद उनका चलना शुरू हो पाएगा। जैम्स के अनुसार घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। इस बीच बाइक सवार युवक थाने पहुंचा। पुलिस के समक्ष लिखित समझौता हुआ कि वह उपचार का पूरा खर्च उठाएगा। इसके बाद जब उसने युवक से संपर्क का प्रयास किया तो उसने कई बार फोन नहीं उठाया। बाद में धमकी दी कि वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लें। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार रुद्रपुर निवासी अक्षित दिवाकर के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर व्यक्ति को चोट पहुंचाने और धमकी देने में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फायरिंग करने का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
Next: राशिफल 17 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.